बरेली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ़ से हज़रत शराफत मियाँ हूज़ूर साहब के उर्से मुबारक़ के मौके पर बरेली सपा का प्रतिनिधि मंडल शाहबाद स्थित दरगाह पहुँचा, जहाँ सज़्ज़ादा नशीन हज़रत ज़नाब गाज़ी मियाँ साहब से मुलाक़ात कर उर्से मुबारक़ की मुबारक़ बाद पेश कीं तथा पूरी अक़ीदत के साथ अखिलेश यादव की ओर से चादर पोशी कर मुल्क में अमन चैन की दुआएं मांगी। प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप व महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी की अगुवाई में शाम को दरगाह पहुँचा था। चादर पोशी के कार्यक्रम में कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पूर्व महानगर अध्यक्ष क़दीर अहमद, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह यादव, महानगर उपाध्यक्ष ख़ालिद ख़ां, प्रदेश प्रवक्ता मो. साज़िद, अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, पार्षद अब्दुल क़य्यूम मुन्ना, इक़बाल बिल्डर, आरिफ कुरैशी, सैफ़ वली ख़ां पूर्व सदस्य अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड, शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब ख़ान, कैंट विधानसभा अध्यक्ष रोहित राजपूत, जिला सचिव द्रोण कश्यप, संजीव कश्यप,महानगर सचिव नाज़िम कुरैशी, हाजी ब सहित बड़ी संख्या सपाई मौजूद रहे।