नाले में बहे 15 महीने के मासूम की मिली लाश…सड़कों पर लगा जाम, काॅलोनी और बाजारों में जलभराव

Screenshot 2025-09-03 203132
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आगरा। में एक घंटे की बारिश बुधवार दोपहर को आफत बनकर बरसी। जलभराव से सड़कों पर घंटों जाम रहा। गली-मुहल्ले, पॉश कॉलोनियों और बाजारों में दुकानों में पानी भर गया। रुनकता में 15 महीने का बालक शिव उफनाए नाले में बह गया। जब तक उसे निकाला गया, तब तक बच्चे की मौत हो गई। इतना ही नहीं एमजी रोड, यमुना किनारा से फतेहाबाद रोड, सिकंदरा हाईवे तक पानी भरने से घंटों वाहन जाम में रेंगते रहे।सुबह रिमझिम फुहारों से हुई। दोपहर 12 बजे काली घटाएं छाईं और फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। दोपहर 2 से 3 बजे तक मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार करीब 42 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को भी शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक भारी बारिश का अलर्ट है। दोपहर में हुई मूसलाधार बारिश से एमजी रोड पर प्रतापपुरा से कलेक्ट्रेट तक जाम लगा रहा।मेट्रो निर्माण से धाकरान चौराहे पर वाहन फंसे रहे। उधर, यमुना किनारा पर स्ट्रेची ब्रिज के नीचे 4 फीट पानी भर गया। कार डूबने से बची। स्कूटर व बाइक सवार गिर पड़े। कई वाहन पानी भरने से खराब होकर रास्ते में खड़े हो गए। ताजमहल से लौट रहे पर्यटक भी जाम में फंसे रहे। जीवनी मंडी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस से एक घंटे यातायात बाधित रहा। उधर, सिकंदरा चौराहा से कामायनी कट तक जाम लगा रहा।गुरुद्वारा से बाईंपुर तक हाईवे पर पानी भर गया। रोशन मोहल्ला, रावतपाड़ा, सुभाष बाजार में दुकानों में रखा सामान पानी से खराब हो गया। तहसील में वादकारियों को जलभराव से खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट गेट अजीत नगर तिराहा पर तीन फीट तक पानी भरा रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights