बरेली। हर साल की तरह इस साल भी सरकार शाहदाना वली का सालाना उर्स पाक धूमधाम से मनाया जाएगा। शुक्रवार को दरगाह परिसर में उर्स का पोस्टर जारी किया गया। दरगाह के मुतवल्ली अब्दुल वाजिद खां नूरी उर्फ बब्बू मियां ने बताया कि उर्स 24 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगा। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। देशभर से मुंबई, दिल्ली, बनारस, पंजाब, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों से जायरीन बड़ी तादाद में बरेली शरीफ पहुंचकर उर्स में शिरकत करेंगे। मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने प्रशासन से अपील की कि आने वाले जायरीनों को कोई परेशानी न हो। इसके लिए पुलिस प्रशासन सुरक्षा, सफाई, बिजली और पानी की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करे। साथ ही दरगाह के आसपास की टूटी सड़कों की मरम्मत और शामतगंज पुल के नीचे खराब मरकरी लाइटें जल्द बदली जाएं। पोस्टर जारी कार्यक्रम में वसी अहमद, यूसुफ इब्राहिम, तौसीफ खान, गफूर पहलवान, मिर्ज़ा शाहाब बेग, अब्दुल सलाम नूरी, गिलवर खां, खलील कादरी, सलीम रज़ा, शान खां, सईद खां, शहजाद अंसारी, हाजी अजहर बेग, जावेद खां, गुल्लान खां, निसार पहलवान, भूरा सबरी, शिरोज़, सैफ कुरैशी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।