बदायूं । एक तेजबरफ्तार डग्गामार बिना परमिट के चल रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई । इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए । घायलों को दातागंज में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुँच कर बचाव कार्यों में जुट गया । गनीमत यह रही की बस में ज्यादा लोग सवार नहीं थे और जिस गड्ढे में पलटी उसमें पानी ज्यादा नहीं था । आपको बता दे कि बस का परमिट दूसरी रोड का था और बस उस रोड पर न चलकर कमाई वाली रोड पर चल रही थी । यह बस बिना परिमिट के बदायूं दातागंज मार्ग पर arto और पुलिस की मदद से चल रही थी । दातागंज कोतवाली क्षेत्र के बदायूं दातागंज मार्ग के डहरपुर गांव के पास आज शाम बिना परमिट के तेजरफ्तार बस अनियंत्रित होकर एक गहरे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 11 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भारी कराया। घायलों में कई की हालत चिंताजनक है। यह बस बिना परमिट के आर्ट और पुलिस की मदद से बदायूं दातागंज रोड पर लगातार दौड़ रही थी इसका पर मिट्टी दूसरी रोड का था और यह बस दूसरे रोड पर विला परमिशन के चल रही थी इस घटना में dm अवनीश राय ने बताया कि बस पलटने से एक महिला की मौत हुई है बाकी 11 लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है . बिना परमिशन के और बिना परमिट के बस चलने के सवाल पर डीएम ने जांच करने की बात कही है।