उझानी पालिका का दूषित पानी रोकने को नरुऊ हाईवे के पास ग्राम वासियों व कांग्रेसियों का क्रमिक अनशन 74वें दिन भी जारी
उझानी। नगर पालिका का दूषित पानी रोकने को धरना स्थल पर क्रमिक अनशन पर आज 74 वें दिन प्रातः 10:00 बजे बेचेलाल जाटव, मोतीराम कश्यप, राजाराम जाटव सुखराम जाटव, और नेपाल सिंह सोलंकी क्रमिक अनशन पर बैठे ,सांय 5:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप , जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक कश्यप, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष लोकेश गौड ने क्रमिक अनशनकारियों को जूस पिलाकर आज का क्रमिक अनशन समाप्त कराया। धरना स्थल पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि आज हमारे क्रमिक अनशन को 74 वां दिन है ग्रामवासी और कांग्रेस के लोग जिस तरीके से जिस धैर्य के साथ महात्मा गांधी के सिद्धांत को मानते हुए सत्याग्रह क्रमिक अनशन कर रहे हैं यह याद दिलाता है किस प्रकार बापू ने बिना खडक बिना ढाल बिना किसी हथियार के हमें आजादी दिलाई और निश्चित रूप से इस अहिंसावादी सत्याग्रह और क्रमिक अनशन में हमारी विजय होगी सत्यमेव जयते ।
धरना स्थल पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव इगलास हुसैन, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक कश्यप ,जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि यह सत्याग्रह हम लोग सच्चाई के लिए लड़ रहे हैं और अंत में जीत सच की होगी।
धरना स्थल पर कुमारी कृषिका सोलंकी,भगवान सिंह , प्रवेश कुमार राजाराम ,राघवेंद्र सिंह देवेंद्र सिंह, अमर सिंह ,कृष्ण पाल वैभव सोलंकी, पूरनलाल ,चंगेलाल पातीराम, मनोज मिश्रा, शैलेंद्र कुमार सिंह, रामकुमार, फूल सिंह, गुलशन सीताराम, रणवीर, चंद्रपाल सिंह, गुड्डू सोहनलाल शाक्य , नागेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह ,राम सिंह, राजू सिंह, हरविंदर सिंह आदि सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे ।













































































