बदायूं में कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कमलापति त्रिपाठी की 104 वीं जयंती मनाई, याद किया

बदायूं। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व मत सचिव ओमकार सिंह और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर के संयुक्त नेतृत्व में किसान कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारीयों ,प्रदेश महासचिव कोऑर्डिनेटर गौरव सिंह राठौर कोऑर्डिनेटर वीरेश तोमर, जिला अध्यक्ष सद्दाम हुसैन सैफी स्वागत किया गया । स्वागत कार्यक्रम के बाद प्रांतीय निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता पंडित कमलापति त्रिपाठी की जयंती पर उनको याद कर श्रद्धा सुमन प्रस्तुत किये गये। उपस्थित कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ओमकार सिंह ने कहा कि आज हमारे जिन युवाओं को किसान कांग्रेस की जिम्मेदारी हाई कमान दी है वह निश्चित रूप से हमारे संगठन सृजन का महत्वपूर्ण कदम है और यह पदाधिकारी संगठन को आगे बढ़ाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, उन्होंने पंडित कमलापति त्रिपाठी को उनकी 104 वीं जयंती पर याद करते हुए कहा कि मुझे पंडित कमलापति त्रिपाठी का एक किस्सा याद आता है जब वह रेलवे मिनिस्टर थे और एक रेलवे दुर्घटना हुई थी तो उन्होंने रेल मंत्री पद से त्यागपत्र देने में 1 मिनट नहीं लगाया था और त्यागपत्र दे दिया कांग्रेस के लोगों में ही है यह भावना होती है। नवनियुक्त कोऑर्डिनेटर गौरव सिंह राठौर वीरेश तोमर ,जिला अध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने कहा कि हाई कमान ने जो हम पर विश्वास प्रकट किया है निश्चित रूप से हम हाई कमान की अपेक्षा पर करें उतारने का प्रयास करेंगे। नवनियुक्त पदाधिकारी का स्वागत करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर ,जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉक्टर राम रतन पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन, शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी ,उपाध्यक्ष नरेश पाल शर्मा, उपाध्यक्ष वसीम अहमद महासचिव महेश शर्मा शर्मा शहर महासचिव पूनम राज, एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया ने कहा की निश्चित रूप से जनपद में किसान कांग्रेस पदाधिकारीयों की नियुक्ति से कांग्रेस संगठन को बहुत मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में वसीम अहमद, हरवीर सिंह यादव, मौ यासीन अहमद रामप्रताप, गणेश कुमार, प्रेमपाल दिनेश कुमार, फारुक खान, रमेश पाल प्रदीप कुमार जावेद अहमद आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।