गूंज सेवा समिति के निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 250 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

WhatsApp Image 2025-08-31 at 5.21.08 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। गूंज सेवा समिति की ओर से वीर सावरकर नगर में एक रविवार को विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सांसद छत्रपाल गंगवार ने फीता काटकर किया। शिविर में करीब 250 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांचों में ब्लड शुगर, एचबीएवनसी, ईसीजी, कार्डियक डायबिटिक और बीएमडी जैसी महत्वपूर्ण मेडिकल जांचें शामिल थीं। मरीजों को न केवल मुफ्त जांच की सुविधा मिली, बल्कि आवश्यकता अनुसार दवाइयां भी वितरित की गईं।
उद्घाटन अवसर पर सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है। उन्होंने कहा कि गूंज सेवा समिति द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन एक सराहनीय पहल है। ऐसे कार्य समाज में जागरूकता लाने के साथ ही संस्था को अलग पहचान भी दिलाते हैं। उन्होंने संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की।
संस्था के संरक्षक डॉ. रवि शरण सिंह चौहान और इंजीनियर ए.के. सिंह ने बताया कि समिति समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित करती रही है और भविष्य में इसे और बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना है। उनका कहना था कि गरीब और जरूरतमंद मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है। समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह उर्फ बंटी ठाकुर ने कहा कि समाज सेवा सर्वोपरि है। संस्था ने यह अभियान शुरू किया है और इसे लगातार जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्था जरूरतमंदों तक पहुंचकर समाज सेवा के कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि संस्था हमेशा आमजन के हित में काम करती रही है और आगे भी जरूरतमंदों की मदद करती रहेगी।शिविर में लोगों ने समिति द्वारा किए जा रहे इस कार्य की प्रशंसा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन लगातार होते रहेंगे।इस अवसर पर सांसद छत्रपाल गंगवार, संरक्षक डॉ रवि शरण सिंह चौहान, संरक्षक इंजीनियर एके सिंह, प्रतिपाल सिंह उर्फ बंटी ठाकुर , सुधीर शर्मा श्रोत्रिय , डॉ यूके दीक्षित, डॉ बी आर गंगवार, विपुलव गौरव , अर्चना सिंह,रवि पटेल, शोभित अग्रवाल, मोहिनी वर्मा, सपना गुप्ता, शिखा सक्सेना, ईशा कालरा, राजीव कश्यप, सुखबीर सिंह,राजेंद्र कुमार, आलोक सिंह, पुष्पा शाक्य, सृष्टि, रवि मौर्य, विशाल सिंह, पारस सिंह, भविष्य वर्मा मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights