गणपति महोत्सव 2025 में भजन गायक डी के राजा सुनाई गणेश की महिमा

WhatsApp Image 2025-08-31 at 5.07.41 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। राजेननगर में चल रहे सात दिवसीय विशाल गणपति महोत्सव 2025 में डी के राजा ने गणेश का गुणगान अपने भजन से किया। बरेली के विभिन्न क्षेत्रों से आये सांस्कृतिक ग्रुप प्रस्तुति से कार्यक्रम का प्रारम्भ हुआ जिनके द्वारा बेहतरीन प्रस्तुतियों दी गयी। शील चौराहे पर कलाकारों के द्वारा मगवान राम का मन्दिर की झांकी की व महिषासुर मर्दिनी का काली के साथ बहुत सुन्दर युद्ध का मंचन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रख्यात भजन गायक डी. के. राजा नई दिल्ली द्वारा (एक शाम गणपति के नाम) ने श्रोतागणों को अपने भजनों से मन्त्रमुग्ध कर दिया। उसके पश्चात महाआरती सेवा समिति द्वारा महाआरती की गयी जिसका जगमग लाइटो का नजारा देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अरुण कुमार (वन एंव पर्यावरण मंत्री) ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार का कार्यकम करने से आने बाली पीढ़ी में सस्कार की उत्पत्ति होती है। समिति के संयोजक अभय सिंह भटनागर के अनुसार कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ उमेश गौतम महापौर बरेली ने कलाकारों को पुरुस्कार वितरण किया। डॉ उमेश गौतम महापौर ने कहा कि राजेन्द्र नगर के राजा का कार्यक्रम अब बरेली की पहचान बन चुका है। कार्यक्रम में विभिन्न गणमान्य नागरिको में अनिल कुमार एडवोकेट, उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना, महानगर अध्यक्ष भाजपा अधीर सक्सेना, अमन सक्सेना, रमांडा होटल के सौरभ मेहरोत्रा, भाजपा नेत्री श्रीमती श्रुति गंगवार, डॉ प्रमेंद्र माहेश्वरी, सतीश कातिव, निर्भय सक्सेना, सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, डॉ अतुल वर्मा, बाई सी सक्सेना, अंकित अग्रवाल, विशाल मल्होत्रा, विकास सक्सेना,मुकेश तिवारी, विशाल मेहरोत्रा, मधु वर्मा, मीना भटनागर, आशुतोष शर्मा भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर देर रात्रि तक पूरे कार्यकम दौरान शील चौराहा खचाखच भरा रहा और भक्तिगण गणपति बप्पा के नारे जयघोष लगाते रहे। आज से दो दिन भजन सध्या नित्य साय 8 बजे से 10 बजे तक की जाएगी। निर्भय सक्सेना

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights