बिल्सी। सीओ अनिरुद्ध सिंह ने आज बुधवार को तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर यहां एक संस्था द्वारा लगाए गए सोलर सिस्टम का स्विच दवाकर उद्घाटन किया। साथ ही आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल एवं मिठाई का वितरित कर हालचाल जाना और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। उन्होने कहा कि वर्तमान में सौर ऊर्जा से बिजली प्राप्त करने के लिए सरकार तमाम तरह की योजनाएं संचालित कर रही है। ताकि लोग सौर ऊर्जा की आकर्षित हो सके। उन्होने कहा कि सौर ऊर्जा बिजली प्राप्त करने का सबसे सुलभ और सस्ता साधन है। जनता इसको लेकर लगातार जागरुक हो रही है और अपने प्रतिष्ठान और आवासों पर इस सिस्टम को प्राथमिकता से लगवा रही है। उन्होने कहा कि इस सिस्टम में किसी तरह का प्रदूषण नहीं होता है। सौर ऊर्जा समाज को हर तरह से सुरक्षित है। आश्रम में सौर ऊर्जा का सिस्टम लग जाने से यहां रह रहे लोगों को काफी लाभदायक साबित होगा। वेदव्यास शर्मा ने कहा कि एक दिन सभी को बुजुर्ग होना है। इसलिए सभी को चाहिए कि अपने बुजुर्ग माता-पिता की निःस्वार्थ सेवा और सम्मान करें। इस मौके पर मनोज शर्मा, रामकिशोर शर्मा, खेमपाल, धनेश्वर सिंह पुंडीर, हरिओम, पन्नालाल, दयाराम, मुकेश चंद्र, नरेंद्र सिंह सिकरवार, सिंटू दीक्षित, ईश्वरी प्रसाद, पवन चौहान, नेमपाल मौर्य आदि मौजूद रहे।