साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अंतरराज्यीय गिरोह के सात आरोपी गिरफ्तार

Screenshot 2025-08-26 204004
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

वाराणसी।  म्यूल एकाउंट्स, फर्जी सिम बेचने वालों पर चलाए जा रहे अभियान के तहत वाराणसी साइबर सेल टीम, थाना चौक की पुलिस टीम ने मोती झील महमूरगंज के पास एक किराये के घर में संचालित फर्जी कंपनी व उसके कॉल सेंटर को सीज किया है। विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर अंतरराज्यीय गैंग के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक साल से संचालित कॉल सेंटर के जरिए छग हजार लोगों को निशाना बनाया गया था। आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, नौ मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी ने बताया कि इन अपराधियों द्वारा लोगों को कॉल करके व विभिन्न स्थानों पर विज्ञापन के माध्यम से उनको विभिन्न देशों (गल्फ कंट्रीज, इजराइल, ओमान, कंबोडिया व साउथ अफ्रीका आदि) में जॉब का ऑफर दिय जाता था। उनसे उनका वीजा, पासपोर्ट, मेडिकल व फ्लाइट टिकट आदि कार्यों के नाम पर मोटी रकम ली जाती थी। इसके बाद उन्हें फर्जी जॉब ऑफर लेटर, फर्जी वीजा, फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट व फर्जी फ्लाइट के टिकट्स बना कर भेज दिया जाता था। जब व्यक्ति एयरपोर्ट पर जाता था तब उसे पता चलता था कि उसकी कोई फ्लाइट ही नहीं है। सारे पैसे किसी न किसी म्यूल एकाउंट में मंगाए जाते थे।लोगों को कॉल करने के लिए फर्जी सिम का प्रयोग किया जाता था। इनके एजेंट्स कोलकाता, दिल्ली व मुंबई तक फैले हुए हैं। जिनके माध्यम से लोगों को इस धोखाधड़ी के जाल में फंसाया जाता था।आरोपियों में राकेश यादव निवासी बच्छांव (पश्चिम पूरा) थाना रोहनिया, मो. असलम निवासी जुगुलटोला थाना आदमपुर, राहुल गुप्ता निवासी शिवधामनगर कॉलोनी (अखरी बाईपास) थाना रोहनिया, अमित कुमार यादव निवासी नचनीकुओं थाना आदमपुर, प्रियांशु प्रजापति निवासी, जुगुलटोला मछोदरी थाना आदमपुर है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights