बदायूँ में कड़ी सुरक्षा और पारदर्शिता के बीच 15 केंद्रों पर तीन दिवसीय पुलिस भर्ती परीक्षा हुई

WhatsApp Image 2026-06-10 at 7.59.31 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा बुधवार को जनपद के 15 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक निगरानी में सकुशल सम्पन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें हजारों अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
प्रथम पाली में कुल 5664 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 4539 अभ्यर्थी उपस्थित रहे जबकि 1125 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली में उपस्थिति प्रतिशत 80.14 रहा। वहीं द्वितीय पाली में कुल 5664 अभ्यर्थियों में से 4617 अभ्यर्थी उपस्थित तथा 1047 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली का उपस्थिति प्रतिशत 81.51 दर्ज किया गया।पुलिस भर्ती परीक्षा के तीन दिवसीय आयोजन में कुल छह पालियों की परीक्षा सम्पन्न हुई, जिसमें कुल उपस्थिति प्रतिशत 79.96 रहा। सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराई गई।रीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षा इंतजाम एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा को पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
प्रशासन एवं पुलिस विभाग की सतर्क निगरानी के बीच जनपद में पुलिस भर्ती परीक्षा बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights