“मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने बदायूँ के मंदिरों में पूजा-अर्चना, दीर्घायु की कामना”की
बदायूँ :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने एवं सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के अवसर पर जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने जनपद विभिन्न मंदिर में दर्शन-पूजन किया एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व सतत यशस्वी नेतृत्व के लिए प्रार्थना की।इसी क्रम में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने दातागंज स्थित अस्थल मढ़ी मंदिर, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बदायूँ नगर स्थित बिरुआ बाड़ी मंदिर, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने दातागंज स्थित अस्थल मढ़ी मंदिर, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने उझानी स्थित शिव मंदिर, बिसौली पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने नगर पंचायत मुड़िया धुरेकी स्थित माता राय सती देवी मंदिर, शेखूपुर पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कादरचौक स्थित ककोड़ा देवी मंदिर ने पार्टी कार्यकर्ताओं
दर्शन-पूजन किया एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व सतत यशस्वी नेतृत्व के लिए प्रार्थना की। तथा स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई कर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने सेवा, सुशासन और जनकल्याण के नए मानक स्थापित किए हैं। देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का यह कीर्तिमान 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास और उनके प्रति अटूट समर्थन का प्रतीक है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में उनका नेतृत्व देश को नई दिशा प्रदान कर रहा है।सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है। आज भारत आर्थिक, सामरिक, तकनीकी और सांस्कृतिक दृष्टि से निरंतर प्रगति कर रहा है। यह उपलब्धि केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि देशवासियों के विश्वास और लोकतंत्र की शक्ति की विजय है।दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शासन को संवेदनशील, पारदर्शी और परिणामोन्मुखी बनाया है। गरीब कल्याण, किसान हित, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के उत्थान के लिए संचालित योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि उनके समर्पित नेतृत्व का प्रमाण है।बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को धरातल पर उतारकर विकास को जन-जन तक पहुंचाया है। उनके नेतृत्व में अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा है। यही कारण है कि देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आत्मनिर्भरता, नवाचार और राष्ट्र गौरव के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा और मजबूत होती अर्थव्यवस्था उनके दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। उनका कार्यकाल राष्ट्र निर्माण के स्वर्णिम युग के रूप में याद किया जाएगा।पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाकर जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुरक्षा, सुशासन और आत्मविश्वास के नए आयाम स्थापित किए हैं। देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का यह गौरवशाली क्षण प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।इस अवसर ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, चैयरमैन कछला जगदीश लोनिया, जोगेंद्र सिंह पटेल, सीमा राठौर, सर्वेश कश्यप, अजय तोमर, पीयूष माहेश्वरी, मोहित तोमर, वैभव शर्मा, दिनेश राजपूत, अजय मथुरिया, दर्पण गुप्ता, रचित गुप्ता, अवढर शर्मा, सुभाष गौड़, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।















































































