बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली फ्रेगरेंस ने आज 79 वा स्वतंत्रता दिवस कंपोजिट स्कूल जाटवपुरा में झंडा रोहण करके मनाया। स्कूल में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किये । उन छात्र-छात्राओ को रोटरी क्लब फ्रेगरेंस द्वारा उपहार देकर पुरस्कृत किया गया । स्कूल के सभी छात्र-छात्राओ को बिस्किट, चिप्स वगैरह बांटे गए। क्लब की चार्टर अध्यक्ष सुधा गुप्ता और चार्टर सेक्रेटरी मुक्ताअग्रवाल ने कहा कि शीघ्र ही क्लब द्वारा बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में अध्यक्ष सुधा गुप्ता, सचिव मुक्ता अग्रवाल, ऊषा कुमार, मुनिता रेकरीवाल, सीमा अग्रवाल, ऋचा अग्रवाल, अंजू अदलखा, गीता जुनेजा आदि सदस्य उपस्थित रहे। क्लब सचिव मुक्ता अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद दिया।