बरेली। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन 3.0 के तहत थाना बारादरी पुलिस ने सोमवार को 60 मुकदमों से संबंधित कुल 555 लीटर देशी व अंग्रेजी शराब का विनिष्टीकरण किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देश पर यह कार्रवाई मा. न्यायालय एसीजेएम प्रथम के आदेशानुसार की गई। वर्ष 2020 से 2024 तक दर्ज मामलों में जब्त कच्ची शराब, देशी ठेका शराब और अंग्रेजी शराब को थाना परिसर में गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। माल विनिष्टीकरण टीम में क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय पंकज श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक आबकारी महेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना बारादरी धनंजय कुमार पाण्डेय, निअ अरविन्द कुमार, हेड मोहर्रिर रवि सिंह और कांस्टेबल दीपक तोमर शामिल रहे।