बदायूं। श्री गणेश सेवा मंडल की बैठक संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र वार्ष्णेय के आवास पर हुई। जिसमें इस बार श्री गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया । महामंत्री सुनील गुप्ता ने बताया इस बार 22वां श्री गणेश महोत्सव मनाया जाएगा , जिसमें वृंदावन से आकर राध्या भारद्वाज श्री गणेश कथा का गुणगान करेगी । महोत्सव से सबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की चर्चा की गई जिसमें पांडाल व्यवस्था , लाइट साउंड , माली आदि व्यवस्थाओं को संस्था के सदस्यों को नामित किया गया । गत वर्षो की भांति इस बार भी भगवान गणेश की शोभायात्रा भगवान परशुराम धर्मशाला से प्रारम्भ होकर गोपी चौक , नेहरू चौक , हलवाई चौक , मढई चौक पथिक चौक होते हुए भोला धाम पहुंचेगी। भोला धाम में 27 अगस्त से 31 अगस्त तक भगवान श्री गणेश की कथा होगी 1 सितंबर को वृंदावन के कलाकारों के द्वारा रासलीला का कार्यक्रम आयोजित होगा । 2 सितंबर को भगवान गणेश की विसर्जन यात्रा रहेगी । बैठक में वीरेंद्र वार्ष्णेय, सुनील वार्ष्णेय ,सुनील गुप्ता ,राहुल सिंह ,संतोष गुप्ता ,नितेश वार्ष्णेय, मनोज वैश्य, मनोज गुप्ता ,अजय मथुरिया ,राहुल चौवे, मयूर साहू, सूर्य प्रताप सिंह जानूं ,रोहित गुप्ता ,सनी चौहान ,चंद्र प्रकाश सराफ ,दीपमाला गोयल, इंदू सक्सेना, ,सीमा राठौर ,अर्चना गुप्ता आदि उपस्थित रहे संस्था की ओर से जानकारी मीडिया प्रभारी पंकज शर्मा ने दी ।