बदायूं। गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्या महोदया डॉ सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन में संस्कृत विभाग की प्रोफेसर इंदु शर्मा द्वारा संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया गया। आज के कार्यक्रम का ” वैदिक विरासत और परंपरा ” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें संस्कृत विषय की छात्राओं ने भाग लिया। निबंध में प्रथम स्थान प्रथम सेमेस्टर की उर्वशी, द्वितीय स्थान थर्ड सेमेस्टर की हिमानी एवं तृतीय स्थान थर्ड सेमेस्टर की मुस्कान ने प्राप्त किया इस अवसर पर प्राचार्य महोदय ने छात्राओं को संबोधित करते हुए संस्कृत विषय पर कहा कि यह भाषा न केवल एक प्राचीन भाषा है, बल्कि भारतीय संस्कृति, साहित्य और दर्शन का आधार भी है। संस्कृत का अध्ययन हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है और ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में प्रगति के नए द्वार खोलता है। संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रोफेसर इंदु शर्मा ने छात्राओं को बताया कि यदि हम भारतीय सभ्यता की वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों की सटीक समझ हासिल करना चाहते हैं, तो संस्कृत का ज्ञान आवश्यक है क्योंकि लगभग सभी पूर्व-आधुनिक भारतीय वैज्ञानिकों जैसे चरक, सुश्रुत, आर्यभट्ट, वराहमिहिर, भास्कर द्वितीय और माधव ने अपने वैज्ञानिक ग्रंथ संस्कृत में लिखे थे। इस अवसर पर डॉ श्रद्धा श्री यादव, डॉ उमा सिंह गौर, डॉ निशा साहू,ह डॉ पूनम सिंह, डॉ शिल्पी तोमर डॉ वंदना सिंह,डॉ इति अधिकारी एवं अन्य सभी सदस्यों उपस्थित रहे ।