बदायूं में भीषण सड़क हादसा,लेखपाल समेत तीन युवा दोस्तों की मौत,एक की हालत गम्भीर

Screenshot 2025-08-12 195013
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एआरटीओ ऑफिस के चौराहे पर भीषण सड़क हादसे में लेखपाल समेत तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई चौथा हुआ गंभीर रूप से घायल बरेली हायर सेंटर किया गया रेफर बदायूं में सदर कोतवाली क्षेत्र के लोची नगला का रहने वाला 24 वर्षीय हर्षित उर्फ राजा सक्सेना जो अपने पिता की जगह मृतक आश्रित कोटे में 3 वर्ष पहले लेखपाल पद पर गुन्नौर जिला संभल तहसील में तैनात हुआ था। कल लेखपाल हर्षित उर्फ़ राजा सक्सेना का जन्मदिन था। जन्मदिन के उपलक्ष में राजा सक्सेना ने अपनी तीन दोस्तों को बुलाया और कुछ दिन पहले ली कार से 22 वर्षीय रूबल पटेल निवासी दहेमी थाना सिविल लाइन 24 वर्षीय हर्षित गुप्ता निवासी माल गोदाम रोड इंदिरा चौक एवं 22 वर्षीय अंकित कर्णधार निवासी कल्याण नगर थाना सदर कोतवाली के साथ चारों दोस्त जन्मदिन की पार्टी मनाने उझानी कोतवाली क्षेत्र के मथुरा बरेली हाईवे पर सिंह हवेली गए थे। बर्थडे पार्टी मनाने के बाद रात 1-30 बजे के लगभग चारों दोस्त अपने घर लौट रहे थे इसी बीच सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एआरटीओ ऑफिस के पास चौराहे पर तेज रफ्तार कर बिजली के खंबे से टकरा गई बिजली के खंभे से कार टकराते ही 22 वर्षीय रूबल पटेल निवासी दहेमी, 24 वर्षीय लेखपाल हर्षित उर्फ़ राजा सक्सेना निवासी लोची नगला थाना सिविल लाइन एवं 24 वर्षीय हर्षित गुप्ता निवासी माल गोदाम रोड इंदिरा चौक थाना सिविल लाइन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 22 वर्षीय अंकित कर्णधार निवासी कल्याण नगर थाना सदर कोतवाली गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस की मदद से सभी को मेडिकल कॉलेज लाया गया डॉक्टर ने देखते ही रूबल पटेल हर्षित उर्फ़ राजा सक्सेना एवं हर्षित गुप्ता को मृत घोषित कर दिया जब के अंकित कर्णधार की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया वही मौके पर पुलिस ने तीनों दोस्तों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया सूचना मिलते ही परिजन भी रोते विलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights