बदायूं में पेड़ पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव,मामला ऑनर किलिंग व हत्या में उलझा

WhatsApp Image 2025-08-11 at 12.07.59 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं की हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव वमनपुरा रहने वाला 22 वर्षीय अर्जुन पुत्र ठकुरी अपनी मां गीता और अपनी एक छोटी बहन के साथ 18 वर्ष से अपनी ननिहाल वमनपुरा में रह रहा था अर्जुन की मां गीता से उसके पति से संबंध विच्छेद हो गए थे तो गीता अपने दोनों बच्चों के साथ अपने मायके में आकर रहने लगी थी इसी बीच अर्जुन का गांव की रहने वाली 17 वर्षीय परमेश्वरी पुत्री प्रमोद से प्रेम प्रसंग हो गया दोनों के प्रेम प्रसंग में दोनों परिवार के लोगों बाधा बन रहे थे रात 12 बजे से पहले परमेश्वरी अपने प्रेमी के साथ घर से गायब हो गई परमेश्वरी के परिजनों को जब रात 12 बजे पता लगा तो परमेश्वरी घर पर नहीं थी तो परिजनों ने अर्जुन के मामा राम लडैते से संपर्क साधा तो वह पड़ोस के गांव खरगे नगला में कीर्तन कर रहा था तो लड़की पक्षी के लोगों ने लड़की गायब होने की सूचना उसको दी और कहा तुम्हारा भांजा अर्जुन परमेश्वरी को लेकर गायब हो गया है हमें सुबह तक लड़की चाहिए नहीं तो हम थाने में तुम्हारे भांजे और तुम्हारे के खिलाफ तहरीर देंगे इतनी चेतावनी देने के बाद दोनों परिवार अर्जुन और परमेश्वरी को तलाश करने में जुट गए दोनों परिवारों द्वारा प्रेमी प्रेमिका को तलाश किया गया मगर कहीं भी कोई अता-पता नहीं चल सका सुबह के समय राहगीरों द्वारा दोनों परिवारों को सूचना दी गई अर्जुन और परमेश्वरी बेर के पेड़ पर फांसी पर लटके हुए हैं दोनों परिवार घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया वहीं सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और बारीकी से निरीक्षण करने के उपरांत दोनों प्रेमी प्रेमिकाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया परमेश्वरी के परिजनों ने बताया कि जिस कपड़े से फांसी लगाई गई है वह कपड़ा भी अर्जुन के घर से आया है और इन्हीं लोगों ने दोनों प्रेमी प्रेमिकाओं को फांसी पर लटकाया है वही अर्जुन के ननिहाल वालों का कहना है की इज्जत खराब ना हो इस वजह से दोनों को लड़की के घर वालों ने फांसी पर लटकाया है उधर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह का कहना है दोनों परिवार एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं दोनों शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं गहनता से जांच की जा रही है जो भी रिपोर्ट सामने आएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights