खाना पकाते हुए सिलेंडर में लगी,बड़ा हादसा टला
बिल्सी। नगर के तहसील रोड स्थित कस्सार कॉलोनी में आज सुबह एक घरेलू गैस सिलेंडर
उस समय आग अचानक से आग लग गई। जब रसोईघर में खाना पकाने की तैयारी चल
रही थी। सिलेंडर के आग पकड़ते ही परिवार के लोगों ने आनन-फानन में मैदान में फेंक
दिया। जिससे यहां बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। बाद में पहुंची पुलिस ने सिलेंडर
की आग को बुझाकर शांत किया। मिली जानकारी के मुताबिक तहसील रोड बनी कस्सार
कॉलोनी निवासी इलैक्ट्रानिक्स मिस्त्री इकरार हुसैन के घर पर आज शनिवार की सुबह एक
गैस वेंडर नया सिलेंडर देकर गया था। उसके बाद खाना के लिए घर की महिलाएं तैयारी कर
रही थी। जैसे ही गैस पर खाना पकाने के लिए वर्तन रखकर चूल्हे को चालू किया तो लीक हो
रहे सिलेंडर ने आग को पकड़ लिया। जिसके बाद सिलेंडर के ऊपर आग ने भंयकर रुप
धारण कर लिया। जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। इकरार समेत घर के लोगों ने आग
बुझाने का काफी प्रयास किया, परंतु आग पर वह काबू नहीं पा सके। जिसके बाद घर वालों
ने सिलेंडर को पास में ही खुले मैदान में चूल्हा और सिलेंडर को बाहर फेंक दिया। तभी किसी
ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। थोड़ी ही देर में यहां कॉन्स्टेबल सौरभ मलिक
एवं अजय चौधरी पहुंचे और उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर जलते हुए सिलेंडर
की आग को बुझाकर शांत किया। जिससे यहां बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा।
