उझानी। सहकारी क्रय विक्रय समिति उझानी के सभापति किशन चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में नवगठित वी पैक्स – वसंतनगर, हजरतगंज,सिरासौल व बैन गांव की प्रबंध कमेटी का निर्वाचन सम्पन्न हुआ। जिसमें वी० पैक्स हजरतगंज के प्रदीप कुमार सिंह सभापति एवं मधुवाला शर्मा उपसभापति,वी पैक्स वसंतनगर में गायत्री देवी सभापति व मुकेश पटेल उपसभापति एवं वी पैक्स सिरासौल में सोबरन सिंह सभापति व अरविंद कश्यप उपसभापति, वी० पैक्स बैन गांव की समिति में नेत्रपाल शाक्य सभापति व रामवतो दिवाकर उपसभापति चुनी गई।इस दौरान अर्जुनवीर सिंह, वीरेन्ड सिह, सुमन वीर सिंह, सुरेड पाल शर्मा श्याम सिंह राहुल शाम्य विनोद शर्मा, सुखवीर मिह, योगेश गीता देवी, सतेन्द्र सिंह, रामबाबू आदि मौजूद रहे।