आध्यात्मिक उपहार

WhatsApp Image 2025-08-06 at 7.41.21 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावन के पावन माह में बरेली वासियों को एक महत्वपूर्ण धार्मिक और पर्यावरणीय सौगात दी है। उनके ड्रीम प्रोजेक्ट नाथ कॉरिडोर के अंतर्गत महाभारत कालीन सात नाथ मंदिरों के विकास की श्रृंखला में अब ‘रुद्रावनम’ की भी स्थापना की जा रही है। इसका भव्य शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं किया गया।
रुद्रावनम शिव महिमा को समर्पित एक भव्य आध्यात्मिक उद्यान होगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के धार्मिक, पर्यावरणीय और मनोरंजक तत्वों को सम्मिलित किया गया है। परियोजना के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए.के. ने मुख्यमंत्री को इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यहां भगवान शिव की एक विशाल कांस्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके अतिरिक्त परिसर में विभिन्न प्रकार की पुष्प एवं वृक्ष वाटिकाएं होंगी जो पर्यावरणीय जागरूकता के साथ-साथ श्रद्धालुओं को शांति का अनुभव कराएंगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

परियोजना के विशेष आकर्षणों में शामिल होंगे म्यूजिकल फाउंटेन, रंग-बिरंगी लाइटिंग और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ। मानसरोवर, एक कृत्रिम जलाशय, जिसमें वर्षा जल संचयन के साथ नौका विहार व पिकनिक की सुविधा होगी।
लाइट एंड साउंड शो जिसमें भगवान शिव की महिमा, नाथ मंदिरों का इतिहास और नाथ कॉरिडोर पर आधारित फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। बायोडायवर्सिटी पार्क, बाल वाटिका, एवं नाथ म्यूज़ियम बच्चों और शोधकर्ताओं के लिए समर्पित क्षेत्र।

बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा रामायण वाटिका के सफल निर्माण के पश्चात रुद्रावनम, शहर को एक नई धार्मिक और आध्यात्मिक पहचान देने में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना की समीक्षा करते हुए इसकी प्रशंसा की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को शीघ्र एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।
इस पहल से बरेली जल्द ही उत्तर भारत के प्रमुख आध्यात्मिक पर्यटन केंद्रों में स्थान बनाने की ओर अग्रसर होगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights