शाहजहांपुर के एसएस कॉलेज में”कॉमर्स डे” पर हुआ पुस्तक का विमोचन

WhatsApp Image 2025-08-04 at 6.43.53 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। एस०एस० कॉलेज में कॉमर्स दिवस के अवसर पर वाणिज्य विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ० कमलेश गौतम और असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती अपर्णा त्रिपाठी द्वारा संपादित पुस्तक का विमोचन प्राचार्य प्रो० आर०के० आजाद तथा उप-प्राचार्य प्रो० अनुराग अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर बोलते हुए डॉ० अनुराग अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष अगस्त माह के प्रथम सोमवार को कॉमर्स दिवस मनाया जाता है। पहला कॉमर्स दिवस को आइसलैंड में मनाया गया था। इसका उद्देश्य वाणिज्य क्रियाओं में कार्यरत व्यक्तियों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उन्हें एक दिन का विश्राम देना और जन सामान्य को आधुनिक वाणिज्यिक सेवाओं के प्रति जागरूक करना है। डॉ० अग्रवाल ने कहा कि आज का दिन वाणिज्य के शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दिन डॉ० कमलेश गौतम और श्रीमती अपर्णा त्रिपाठी ने शैक्षिक संसाधन के रूप में पुस्तक प्रकाशित करके प्रशंसनीय कार्य किया है। वर्तमान समय की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह पुस्तक “डिजीटल एजुकेशन: नीड, चैलेंजेस एंड फ्यूचर” शीर्षक से प्रकाशित की गई है। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के 41 विद्वानों के लेख सम्मिलित किए गए हैं। पुस्तक की भूमिका मेरठ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो० आर०पी० सिंह ने लिखी है। पुस्तक का प्रकाशन वाणी पब्लिकेशन, आगरा ने किया है। पुस्तक के संदर्भ में बोलते हुए प्राचार्य डॉ० आजाद ने कहा कि यह पुस्तक न केवल शिक्षकों अपितु डिजिटल माध्यम से पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए भी अत्यंत उपयोगी है। पुस्तक के प्रमुख संपादक डॉ० कमलेश गौतम ने कहा कि आज हम डिजिटल युग में प्रवेश कर गए हैं, वाणिज्य शिक्षा में भी डिजिटल संसाधनों का प्रयोग बड़ा है। डिजिटल शिक्षा समय की आवश्यकता बनती जा रही है किंतु इसके साथ अनेक चुनौतियां भी सामने आ रही हैं जिनसे निपटना सुखद भविष्य के लिए आवश्यक है। महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने पुस्तक को समयानुकूल बताते हुए संपादकों को आशीर्वाद दिया। सचिव डॉ० ए०के० मिश्रा, डॉ० देवेंद्र सिंह, डॉ० गौरव सक्सेना, डॉ० राजीव यादव, डॉ० सुजीत कुमार, डॉ० दुर्ग विजय आदि शिक्षकों ने शुभकामनाएं प्रदान की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights