दो बाइकें आमने-सामने टकराईं, कांवड़िए समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर,

WhatsApp Image 2025-08-04 at 6.47.02 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में कांवड़िए समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसों ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। घटना रविवार देर रात की है, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मामलों में शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बरेली के ग्रामीण क्षेत्र में एक कांवरिया की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जानकारी दी कि एक हादसा जिले के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में हुआ। सेंथल-हाफिजगंज रोड पर कर्बला के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक दो की सांसें थम चुकी थीं। मरने वालों की पहचान हाफिजगंज के गांव लाड़पुर उस्मानपुर निवासी जीशान 24और सेंथल के रहने वाले आजिम 22 के रूप में हुई है। आजिम का साथी फैजान 25 गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार अपने-अपने घर लौट रहे थे और किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हादसे की खबर मिलते ही दोनों गांवों में कोहराम मच गया। दूसरा हादसा आंवला-रामनगर रोड पर हुआ, जहां चंपतपुर गांव के 42 वर्षीय धर्मेश कुमार बाइक की चपेट में आ गए। धर्मेश कांवड़ यात्रा में शामिल होकर जत्थे के साथ कछला घाट से गंगाजल लेकर लौटे थे। गांव के बाहर लगे भंडारे में कुछ देर रुके थे। उसी वक्त तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में धर्मेश गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें बरेली अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। धर्मेश खेती-किसानी कर पांच बच्चों का पालन-पोषण करते थे। हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। पत्नी और बच्चे बेसुध हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights