मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 7 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एचपी इंटरनेशनल स्कूल में इंटरनेशनल चेस डे पर शतरंज प्रतियोगिता हुई,बच्चों ने उत्साह दिखाया

July 22, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। इंटरनेशनल चेस डे के अवसर पर एचपी इंटरनेशनल स्कूल में एक विशेष शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा-6 से कक्षा-8 तक के उत्साही छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों को दो-दो के समूह में बाँटकर खेल खिलवाया गया, जिसमें छात्रों ने रणनीति, धैर्य और बुद्धिमत्ता का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के अध्यापक धर्मेन्द्र गंगवार ने किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंध निदेशक शिवम पटेल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “शतरंज न केवल एक खेल है, बल्कि यह जीवन में धैर्य, एकाग्रता और सही निर्णय लेने की कला सिखाता है।” प्रधानाचार्य संदीप पांडे ने भी छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, “हमारा उद्देश्य है कि छात्र शिक्षा के साथ-साथ ऐसे खेलों में भी भाग लें जो मानसिक विकास और रचनात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। शतरंज इसी का एक बेहतरीन उदाहरण है।”
प्रतियोगिता के अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया | एचपी इंटरनेशनल स्कूल का उद्देश्य ऐसी प्रतियोगिताओ से छात्रों में प्रतियोगी भावना का विकास करना हैं |

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights