स्थानान्तरण पर चार कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

WhatsApp Image 2025-07-18 at 6.26.51 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। उप जिलाधिकारी न्यायिक बिल्सी/बन्दोवस्त अधिकारी चकबन्दी विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को चकबन्दी कार्यालय में समारोह आयोजित कर कार्यालय के तीन लिपिक संवर्ग तथा एक लेखपाल को स्थानान्तरण विदाई दी गई। एस0ओ0सी0 सिंह तथा चकबन्दी अधिकारी अमित कुमार ने स्थानान्तरित कर्मचारियों का माल्यापर्ण कर शुभकामनाएं दीं और कहा कि लोकसेवा में स्थानान्तरण की एक प्रक्रिया है जिसका अनुपालन प्रत्येक अधिकारी कर्मचारी को करना ही होता है। उन्होंने स्थानान्तरण कर्मचारियों के कार्य की प्रशन्सा करते हुए कहा कि वह जिस जनपद में रहें पूर्ण लगन के साथ कठिन परिश्रम करें। बतादें कि चकबन्दी कार्यालय के बड़े बाबू योगेश कुमार गुप्ता, सत्यवीर पेशकार, इंतखाब हुसैन पेशकार का जनपद झांसी में तथा लेखपाल प्रदीप कुमार का जनपद शाहजहांपुर स्थानान्तरण हो गया है। सभी को कार्यमुक्त भी कर दिया गया है। चकबन्दी अधिकारी ने कहा कि सभी कर्मचारी काफी कर्मठ एवं मेहनती हैं। ये जहां भी रहेंगे अपनी मेहनत के बल पर अपना मुकाम हासिल करेंगे। स्थानांतरण से विदाई कार्यक्रम काफी गमगीन था। इस अवसर पर कार्यालय के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने माल्यापर्ण कर साथियों को विदाई दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights