जिला चिकित्सालय में विधायक संजीव शर्मा ने किया सीसी रोड के निर्माण कार्य का उद्घाटन

WhatsApp Image 2025-07-16 at 6.11.50 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। शहर विधायक संजीव शर्मा का शहर के विकास कर उसे आदर्श शहर बनाने का अभियान निरंतर जारी है। आज उसी कडी में विधायक संजीव शर्मा ने जिला चिकित्सालय, एमएमज़ी अस्पताल में टीबी विभाग से शवगृह तक सीसी रोड के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस सीसी रोड के बन जाने से जिला चिकित्सालय, एमएमजी अस्पताल आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को फायदा होगा। इस अवसर पर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्घ कराई जा रही है। ऐसी चिकित्सा सुविधाएं जो सिर्फ प्राइवेट अस्पतालों में ही होती थीं, आज प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में भी उपलब्ध कराई जा रही है। जिला चिकित्सालय, एमएमजी अस्पताल में भी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का अभियान चल रहा है। उनका यही प्रयास है कि जनता ने जिस विश्वास व भरोसे से उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना, उस पर खरा उतरते हुए वह जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराएं और इसके लिए वे पूरी तरह से प्रयासरत हैं। विधायक संजीव शर्मा के मीडिया सलाहकार अजय चोपड़ा ने बताया कि इस रोड का निर्माण जल्द पूरा कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अखिलेश मोहन एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राकेश सिंह सहित कई डॉक्टर व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मोहित त्यागी
स्वतंत्र पत्रकार

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights