बरेली। घर से ई टैम्पो लेकर जाते समय ट्रक ने टक्कर मार दी ई टैम्पो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया थाना इज्जतनगर क्षेत्र के नैनीताल रोड के संत नगर कालोनी निवासी 40 वर्षीय विजेंद्र अपना ई टैम्पो चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था बुधवार की सुबह घर से ई टैम्पो लेकर काम पर निकला था रास्ता में इज्जतनगर क्षेत्र के रोड नंबर एक के पास ट्रक ने टक्कर मार दी विजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया , घटना स्थल पहुंची पुलिस ने परिवार बालो को सूचना दी विजेंद्र को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। विजेंद्र की पत्नी से 10 साल पहले तलाक हो चुका है