बदायूं। किड्स बागवान प्ले स्कूल में मैंगो डे का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त बच्चे पीले रंग की ड्रेस पहनकर विद्यालय आए थे। समस्त बच्चे अपने साथ फलों के राजा आम को अपने साथ लेकर आये हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य नीलू शर्मा ने बच्चों मैंगो डे के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन फल खाने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को बताया गया कि जिस मौसम में जो भी फल आते हैं, हमें उनका सेवन जरूर करना चाहिए। यह फल हमारे स्वास्थ्य, मस्तिष्क और शरीर के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। इससे हमें ऊर्जा और स्फूर्ति प्राप्त होती है। जो हमारे बौद्धिक विकास में सहायक होती हैं। कार्यक्रम में मो0 श्यान, नित्या सिंह, तनवी, अहान यादव, उर्मी, नन्दनी, लव, तृप्ति, सना, अदिति, एकता, युवांश, आरना, अज़्ज़ाम, मो0 हुसैन, विवेक, रुद्रांश, एरिक, रिशु, स्पर्श, आरव, राघव सिंह, शिद्धार्थ सिंह, आरोही साहू, प्रथम सूरी, तेजसी, राघव, आदविक भारद्वाज, शिवांश कश्यप आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में हर्षना, मोनिका शर्मा, श्रेया सक्सेना का विशेष योगदान रहा। कोर्डिनेटर राजबाला पटेल ने कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।