बरेली। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेशीय प्रबंध कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों , सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर क्यू, अलीगंज लखनऊ में सम्पन्न हुआ। निर्वाचन के बाद अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वातंरंजन का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। निर्वाचन अधिकारी दिलीप सरदेसाई ने प्रो संजय मेधावी को अध्यक्ष, जोगेंद्र पाल सिंह को महामंत्री, डॉ उदयन मिश्रा को कार्यकारी अध्यक्ष, डॉ कमल कौशिक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ अम्बरीष सिंह को संयुक्त महामंत्री नीलमणि शुक्ला को कोषाध्यक्ष घोषित किया तथा प्राथमिक संवर्ग प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर सिंह, महामंत्री प्रदीप तिवारी घोषित हुए। अवसर पर जनपद बरेली की जिलाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला को उनकी संगठनात्मक सक्रियता, कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए प्रदेश संयुक्त मंत्री के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके मनोनयन पर बरेली जिले की समस्त ब्लॉक एवं जिला कार्यकारिणी ने हर्ष जताते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नव नियुक्त प्रदेश संयुक्त मंत्री प्रियंका शुक्ला ने संगठन में नवीन दायित्व के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सदैव संगठन, समाज और शिक्षक हित में कार्य करती रहेंगी। यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ साथ एक बड़ी जिम्मेदारी है। नव नियुक्त प्रदेश संयुक्त मंत्री प्रियंका शुक्ला संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन में लाभग दशक पूर्ण कर चुकी हैं । आप पूर्व जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद शाहजहांपुर रह चुकी हैं, पूर्व महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बरेली का दायित्व निर्वहन किया इसके उपरांत 24 जुलाई 2023 से जिलाध्यक्ष बरेली का दायित्व पर हैं इसके साथ साथ अब प्रदेश में संयुक्त मंत्री ( मुख्य संवर्ग) जैसे बड़े दायित्व की जिम्मेदारी दी गई है। पूरे जनपद में हर्ष का माहौल है।