बदायूं। संस्था ने गांव गीधौल जगत ब्लाक में वृक्षारोपण किया गया । इसमें विभिन्न प्रजाति के आम जामुन नींबू और अन्य पौधे लगाए गए होप यूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों एवं वॉलंटियर्स द्वारा “हर घर एवं हर दिन पौधारोपण अभियान” का आयोजन किया जा रहा है, जो 30 अगस्त तक निरंतर संचालित रहेगा। इस अभियान के अंतर्गत संस्था ने लगभग 2000 पौधों का रोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस पर्यावरणीय पहल का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं है, बल्कि हर लगाए गए पौधों को जीवित रखना एवं उसका नियमित पालन-पोषण करना भी हमारी प्राथमिकता है। इस संकल्प के साथ संस्था की समस्त टीम अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है, ताकि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में समाज को एक सशक्त संदेश दिया जा सके। “एक पेड़ – माँ के नाम” की भावना के साथ यह अभियान जनजागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी पहल है। आज इस अभियान के अंतर्गत वृहद पौधारोपण किया गया । जिसमें संस्था के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और इस नेक कार्य को जन आंदोलन का रूप देन का संकल्प लिया।