बरेली। किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ सोरन प्रधान का जन्मदिन के उपलक्ष में किसान एकता संघ के पदाधिकारीयो ने अपने-अपने घर खेत एवं गांव में पौधे लगाकर मनाया। किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ रवि नागर ने बताया कि किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान का जन्मदिन पूरे देश में अपने-अपने जिले एवं गांव में वृक्ष रोपित कर मना रहे हैं। इसी संदर्भ में आज बरेली किसान एकता संघ ने यज्ञ स्टेट हवाई अड्डा गेट पर वृक्ष रोपित किये एवं उसके पश्चात कार्यालय पर केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष की दीर्घायु की प्रभु से प्रार्थना की। इस मौके पर किसान एकता संघ के राष्ट्रीय सचिव यज्ञप्रकाश गंगवार, प्रदेशअध्यक्ष युवा मोर्चा पंडित राजेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी श्यामपाल गुर्जर, जिला महासचिव अवधेश गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष गिरीश गोस्वामी, महानगर अध्यक्ष दीपक पांडे, महानगर उपाध्यक्ष संजय पाठक, तहसील सचिव प्रदीप यादव, जिला सचिव प्रेमपाल गंगवार, शहादत खान सहित बड़ी संख्या में किसान एकता संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।