बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र में दो मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई जिसमें दो युवक घायल हो गए घायल को पीआरबी 158 ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना बिशारतगंज क्षेत्र के गांव शाहसे निवासी 17 वर्षीय नितिन पुत्र दिनेश गुलाब के फूल की खेती करता है। शनिवार को नितिन को कुतुबखाना फूल मंडी में गुलाब के फूल बेचने आया था गुलाब के फूल बेच कर घर वापस मोटरसाइकिल से जा रहा था सुभाष नगर क्षेत्र बदायूं रोड पर चुंगी के पास साइड से आ गई मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई जिसमें नितिन और दूसरी मोटरसाइकिल सवार युवक दोनों घायल हो गए नितिन को पीआरवी 158 के सब इंस्पेक्टर रामवीर सिंह ने घायल नितिन को जिला अस्पताल पहुंचाया दूसरा मोटरसाइकिल सवार थाना सुभाष नगर चला गया ।