बदायूं में भाजपा विधायक ने विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का किया शुभारंभ

WhatsApp Image 2025-07-11 at 7.14.51 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं । विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा ( 11 जुलाई 2025 से 18 जुलाई ) के अन्तर्गत श्री कृष्णा इण्टर कालेज से नजागरुकता रैली एवं सारथी वाहन का शुभारम्भ श्री महेशचन्द्र गुप्ता जी मा० सदर विधायक बदायूँ एवं प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूं द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। रैली में कक्षा 09 से कक्षा 12 तक के श्री कृष्णा इन्टर कालेज एवं राजकीय इन्टर कालेज बदायूँ के छात्रों ने प्रतिभाग किया। रैली श्री कृष्णा इण्टर कालेज बदायूँ से प्रारम्भ होकर गांधी ग्राउण्ड चौराहा, इण्टर कालेज बदायूँ में सम्पन्न हुई। रैली के माध्यम से जनसंख्या दिवस पखवाड़े की थीम “मां बनने की उम्र वही, जब तन और मन की तैयारी सही” के माध्यम से जनमानस में परिवार नियोजन के प्रति जागरुकता लाने की पहल की गयी। रैली को संबोधित करते हुए श्री महेशचन्द्र गुप्ता जी मा० सदर विधायक बदायूँ ने परिवार नियोजन की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं छोटा परिवार होने के फायदे बताये और परिवार नियोजन के बारे में छात्रों को बताया। इसी क्रम में विधिक साक्षरता/ जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन शिव कुमारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ के निर्देशन में श्री कृष्णा इन्टर कालेज के सभागार में किया गया। नोडल अधिकारी परिवार नियोजन कार्यक्रम द्वारा जनपद एवं ब्लाक की समस्त सरकारी चिकित्सा इकाइयों पर सीमित अवधि तक प्रयोग किये जाने वाले गर्भ निरोधक साधनों की निःशुल्क उपलब्धता सुनिश्चित किया जाये, चिकित्सा इकाइयों पर कण्डोम बाक्स इन्स्टाल कराना तथा कण्डोम की आपूर्ति के आधार पर उसमें नियमित कण्डोम भरवाया जाना सुनिश्चित किया जाए। लक्षित समुदाय के मध्य गर्भ निरोधक साधनों का नियमित वितरण सुनिश्चित किया जाये। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बदायूँ द्वारा परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों जैसे छाया-अन्तरा, कॉपर-टी, माला एन, पुरुष नसबंदी एवं महिला नसबंदी आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। जागरुकता रैली/विधिक जागरुकता शिविर को सफल बनाने में डॉ0 श्रीमोहन झा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ0 राजवीर गंगवार उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ0 निरंजन सिंह उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्री संदीप भारती श्री कृष्णा इण्टर कालेज बदायूँ, श्रीमती सुधा देवी डी.एच.ई.आई.ओ., श्री अरविन्द राना डी0सी0पी0एम0, डॉ0 कौशल गुप्ता एपिडेमियोलॉजिस्ट, श्री ब्रह्मानन्द गौतम एल.ए.डी.सी., श्री राकेश यादव सहायक एल.ए.डी.सी, श्री राजेन्द्र प्रसाद पी.एल.वी, श्रीमती कमलेश कुमारी पी.एल.वी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री उमेश राठौर अर्बन कोर्डिनेटर एवं राजकीय इण्टर कालेज के छात्र एवं अध्यापक तथा श्री कृष्णा इन्टर कालेज के छात्र एवं अध्यापकगण उपस्थित रहे। जागरुकता रैली/विधिक जागरुकता शिविर के अन्त में प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूँ द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights