बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के कस्बे में फांसी लगाकर विधवा महिला ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार कस्बे में सोमवार की देर रात की 30 वर्षीय विधवा ने पंखे में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। किसी ने इसकी पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी सुरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कस्बे में अनीता पत्नी स्वर्गीय महेंद्र सिंह निवासी नथपुरा थाना मीरगंज पुत्री ओमप्रकाश निवासी मोहल्ला सराय नई बस्ती वार्ड नंबर 11 कस्बा फतेहगंज पश्चिमी उम्र 30 बर्ष द्वारा कमरे में लगे पंखे पर दुपट्टे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फील्ड यूनिट को बुला कार्यबाही कर।मृतका अनीता के पिता ओमप्रकाश की तहरीर के आधार पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है,मृतका अनीता करीब 3 वर्ष पूर्व अपने पति की मृत्यु के बाद से ही अपने मायके मोहल्ला सराय नई बस्ती में ही रह रही थी।