उझानी। 37 करोड़ वृहद जन वृक्षारोपण अभियान 2025 एक पेड़ मां के नाम 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत नोडल अधिकारी डॉ. नितिन बंसल,व जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय ने ऑक्सीजन के रूप में पीपल, नीम, पाखड़, बरगद,तुलसी आदि वृक्षों को रोपित किया गया। कार्यक्रम में ट्रैफिक व्यवस्था को कंट्रोल करने हेतु यातायात उपनिरीक्षक आर. एल. राजपूत, कोस्टवल जितेन्द्र, लेखराज, परितोष उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ नितिन बंसल, जिला अधिकारी अवनीश कुमार राय, अपर जिला अधिकारी अरुण कुमार, उपजिलाधिकारी सदर मोहित सिंह , पूर्व दर्जा राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, अधिशासी अधिकारी अब्दुल सबूर,सफाई एवं खाद्य निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी , सभासदगण व पालिका का समस्त स्टाफ मौजूद रहा !