अपनी जनता पार्टी ने प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज करने के फैसले पर किया धरना प्रदर्शन

WhatsApp Image 2025-07-08 at 8.38.01 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष प्रेमराज मौर्य के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यायल में सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। जिसमें उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी शासन आदेश के तहत 50 छात्रों से कम नामांकन वाले 27764 विद्यालयों को दूसरे विद्यालयों में मर्ज करने के आदेश के विरोध में धरना प्रदर्शन किया उन्होंने कहा कि प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय जिन्हें पेयरिंग या मर्ज करने के नाम पर सरकार द्वारा बंद किया जा रहा है ऐसे सभी विद्यालयों में ग्रामीण क्षेत्र के किसान गरीब मजदूर शोषित वंचित या पिछले एवं सुविधाएं आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे ही पढ़ते हैं जिसका संज्ञान लेते हुए आर्थिक रूप से कमजोर एवं कुपोषण के शिकार गरीब बच्चों के सुपोषण के लिए मिड डे मील की योजना की संचालित की है ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी और गांव से दूर गरीब बच्चों को स्कूल जाने एवं शिक्षा ग्रहण करने में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा भारत का संविधान 6 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चों को निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा देने का प्रावधान उसके निकट स्थान पर शिक्षा देने की व्यवस्था करता है ताकि बिना किसी भेदभाव के गरीब से गरीब बालक बालिकाओं को आसानी से शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध की जा सके विद्यालयों को मर्ज करने का निर्णय नासिक शिक्षा विरोधी है बल्कि यह भारत के संविधान का भी विरोधी है नजदीक विद्यालय में मर्जर के नाम पर बच्चों को 3 से 5 किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा इसका सीधा असर यह होगा कि स्कूल ड्रॉप आउट दर बढ़ेगी विशेष रूप से बच्चियों को बड़ी संख्या में स्कूल छोड़ने को मजबूर होगी इसकी अंतरिक्ष आपके नेतृत्व में सरकार द्वारा दिए गए नारे पढ़े बेटियां बढ़े बेटियों का खुल्लम-खुल्ला विरोध है अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्रीय ज्ञापन में उन्होंने पेयरिंग या मर्जी को तत्काल प्रभाव से रोककर प्राथमिक विद्यालय को बंद करने से बचने की मांग की है प्रदेश के समस्त 215284 विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के अतिरिक्त कक्षा अनुसार शिक्षकों की नई भर्ती करने प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय से केवल शिक्षण कार्य ही लिया जाए एवं 31 अन्य विभाग के कार्यों से मुक्त किया जाए शिक्षा का अधिकार आरटीई के अनुसार स्कूलों की गारंटी सुनिश्चित की जाए समस्त प्रकार के प्राथमिक विद्यालयों को किसी भी स्थिति में निजी हाथों में देने से रोकने की मांग की है ज्ञापन देने वालों में राहुल मौर्य, अरुण कुमार ,ख्यालीराम ,नीतीश मौर्य , प्रेम राज मौर्य, अनिल मौर्य ,जगदीश प्रसाद, राजकुमार , रामदेव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights