बरेली। शहर में कुत्ते बंदर गाय वैल का आतंक दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है आए दिन राहगीर घायल हो रहे हैं या जान से हाथ धो रहे हैं इसी संबंध में पार्षद राजेश अग्रवाल शहर वासियों के साथ नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य से मिलने गए और उनसे कहा की नगर निगम कागजों में इन सब छुट्टा पशुओं पकड़ रहा है जबकि मौके पर इनका आतंक बरकरार है कुत्तों की नसबंदी में प्रतिवर्ष नगर निगम 30 लख रुपए खर्च करता है जो की 3200 कुत्तों की नसबंदी हो सकती है और पिछले 10 साल से इसमें भुगतान हो रहा है लेकिन शहर में कुत्तों का आतंक कम नहीं हो रहा नगर आयुक्त को कुत्तों की नसबंदी में हो रहे भ्रष्टाचार कि नगर निगम कैसे समय पर एक सी धनराशि हर तीन महा बाद एजेंसी को दे रहा है और काम शून्य है राजेश अग्रवाल ने अवगत कराया कि हम मुख्यमंत्री को भी शिकायत कर रहे हैं और महापौर और मंडल आयुक्त को भी शिकायत कर रहे हैं नगर निगम में इंसानों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं है सिर्फ अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं सोसाइटी फॉर ह्यूमन एंड एनिमल वेलफेयर को किए गए भुगतान की जांच करवाएंगे। ज्ञापन देने वालों में ट्रेड यूनियन के संजीव मल्होत्रा अरुण शर्मा शिवनाथ चौबे राम राजीव मोहन अरविंद सैमुअल संजय कंडारी गुलशन नंदा मुकेश खटवानी जीएस भिंडर राज नारायण मोहम्मद शकील सुधीर गुप्ता सचिन यादव अशोक डुजेजा अमृतपाल सिंह नंदन मनराल अजीत अग्रवाल मोहम्मद फैजल आदि प्रमुख है।