बरेली । थाना सुभाषनगर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने सास ससुर से प्रताड़ित होकर चूहे मार दवा खा ली हालत बिगड़ने पर उसके पति ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला ने बताया उसके ससुर रेलवे में नौकरी करते हैं उसकी सास सौतेली है जिस कारण वह बहू को परेशान करती रहती है कहती है की दहेज में कुछ नहीं लाई है। सास कहती है ससुर के साथ सो जा तेरी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी और देवर भी गंदी नजर रखता है पति सीधे है वो कुछ नहीं कहते हैं इसलिए सास ससुर ज्यादा परेशान करते हैं मैने परेशान होकर चूहे मार दवा खा ली महिला की हालत बिगड़ने पर उसके पति ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।