भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर लगा,लोगों ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान किया

WhatsApp Image 2025-07-06 at 3.46.59 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर जनपद की गौरीशंकर शाखा बदायूं एवं श्री मंगला माता शाखा वजीरगंज की ओर से जिला पुरुष अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन कराया गया जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया।
इस अवसर पर प्रांतीय संयोजक सेवा अजय सक्सेना ने बताया कि रक्तदान से बढ़कर कोई पुण्य का कार्य नहीं है।
हमें समय- समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। शाखा अध्यक्ष वीरेश वार्ष्णेय ने बताया कि रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की मदद करना है। एक रक्तदान किसी की जान बचा सकता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


जिला संयोजक एवं शिविर प्रभारी आयुष भारद्वाज ने बताया कि परिषद एक सेवा एवं संस्कार- उन्मुक्त अराजनीतिक सामाजिक-सांस्कृतिक स्वयंसेवी संस्था है। 1963 में स्थापित यह संस्था मानव जीवन के सभी क्षेत्रों जैसे कि संस्कृति, समाज, शिक्षा नीति, आध्यात्मिक, राष्ट्र प्रेम आदि में भारत के सर्वाधिक विकास के लिए समर्पित है। शाखा कोषाध्यक्ष आर0के0 उपाध्याय ने कहा कि संस्था का लक्ष्य वाक्य स्वस्थ- समर्थ एवं सुसंस्कृत भारत है। शिविर में राजकुमारी, अभिषेक शर्मा, विजय कौशिक, आयुष भारद्वाज, दीपेंद्र गुप्ता, गोपाल शर्मा, हरि कृष्ण वर्मा, वजीरगंज शाखा से पंकज कुमार, विजय कुमार, पुष्कर वार्ष्णेय, बाल कृष्ण वर्मा समेत तमाम लोगो ने रक्तदान किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights