यूपी में इंस्टाग्राम पर प्यार… शादी की तैयारियों के बीच दुल्हन प्रेमी संग फरार, माँ में दहशत

Screenshot 2025-07-06 174739
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। स्थित प्रेमनगर इलाके में एक युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए एक युवती को प्यार के जाल में फंसा लिया। युवती के परिवार ने उसकी शादी तय कर दी तो घर में तैयारियां होने लगीं। शादी से पहले ही प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेकर रफूचक्कर हो गया है। युवती अपने साथ घर से नकदी और जेवर भी ले गई है। उसके परिजनों ने युवक के खिलाफ प्रेमनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

दोनों घंटों करते थे फोन पर बात
युवती की मां ने पुलिस को बताया है कि उनकी नाबालिग बेटी की छह महीने पहले इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों लगातार मोबाइल पर घंटों बात करते थे, इसी दौरान युवक ने उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसा लिया। 

बेटी का प्रेमी अपराधी छवि का


महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि बेटी का प्रेमी अपराधी छवि का है। वह कुछ महीने पहले भी एक युवती को फुसलाकर ले गया था, थाना सुभाषनगर में उस युवती के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि बेटी की शादी बदायूं जिले के एक गांव में तय की थी, उसका शगुन 10 जुलाई को होना है। उससे पहले बेटी घर से 2.60 लाख रुपये, सोने की चेन और अंगूठी ले गई थी। 

मां ने जताई अनहोनी की आशंका


चार जुलाई की सुबह प्रेमी उनकी बेटी को ले गया। मां ने अनहोनी की आशंका जताई। इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। युवती की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights