क्या कनाडा ओपन सेमीफाइनल में श्रीकांत निशिमोटो को हरा पाएंगे? H2H रिकॉर्ड में बनती है बड़ी समझ

Screenshot 2025-07-05 180029
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के 32 साल के स्टार शटलर किदाम्बी श्रीकांत ने अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए कनाडा ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में चीनी ताइपे के शीर्ष वरीय चोऊ टिएन चेन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके पुरुष एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। विश्व चैंपियनशिप के पूर्व रजत पदक विजेता और इस साल मलयेशिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंचने वाले श्रीकांत ने शुक्रवार रात को 43 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में विश्व के छठे नंबर के खिलाड़ी चेन को 21-18, 21-9 से हराया। वर्तमान में विश्व में 49वें स्थान पर काबिज श्रीकांत का फाइनल में जगह बनाने के लिए अब जापान के तीसरे वरीय केंटा निशिमोटो से मुकाबला होगा। श्रीकांत ने चेन के खिलाफ शानदार शुरुआत करते हुए 5-0 की बढ़त हासिल की लेकिन चीनी ताइपे के खिलाड़ी ने वापसी करके स्कोर 16-16 से बराबर कर दिया। श्रीकांत ने हालांकि अगले छह में से पांच अंक लेकर गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में श्रीकांत ने इंटरवल तक 11-6 की बढ़त बना ली और इसके बाद भी अपना दबदबा कायम रखते हुए 19-7 की बढ़त बनाकर मैच आसानी से अपने नाम कर लिया। श्रीकांत का निशिमोटो के खिलाफ 6-4 का रिकॉर्ड है, लेकिन 2023 विश्व चैंपियनशिप में इन दोनों खिलाड़ियों के बीच खेले गए पिछले मुकाबले में वह जापानी शटलर से हार गए थे। अपनी जीत के साथ श्रीकांत 2,40,000 अमेरिकी डॉलर इनामी टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी रह गए हैं। श्रीकांत पिछले काफी समय से फॉर्म को लेकर जूझते रहे हैं। चोट से वापसी के बाद उन्होंने मलयेशिया मास्टर्स और अब कनाडा ओपन में शानदार खेल दिखाया। वह इस टूर्नामेंट को जीतकर फिर से अपना दबदबा बनाने की कोशिश करेंगे। इससे पहले 2022 विश्व जूनियर चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता एस शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यन ने 79 मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल में निशिमोटो से 15-21 21-5 17-21 से हार गए। हालांकि, भारतीय शटलर ने निशिमोटो के सामने कड़ी चुनौती पेश की। महिला एकल में श्रीयांशी वलिसेट्टी का प्रभावशाली प्रदर्शन डेनमार्क की अमाली शुल्ज से हारने के बाद समाप्त हो गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights