विकसित कृषिसंकल्प अभियान 2025 कृषि और किसानों को बनायेगी समृद्ध

download (1)
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूँ। देश के मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत बनाने की संकल्पना को पूर्ण करने के उद्देश्य के लिए भारत को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कृषि की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी उद्देश्य के साथ कृषि में उत्पादकता वृद्धि एवं किसानों की आय में वृद्धि के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 को देश के सभी भागों में चलाया जा रहा है, मा० प्रधानमन्त्री जी के सपनो को साकार करने हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारम्भ दिनांक 29 मई 2025 को लोकभवन में किया गया था। इस अभियान के अन्तर्गत कृषि वैज्ञानिकों द्वारा नवीन शोध एवं तकनीक तथा कृषि अधिकारियों द्वारा किसानों हेतु चलाई जा रही विभिन्न सरकारी लाभकारी योजनाओं की जानकारी लैब टू लैण्ड के नारे के साथ साकार करने हेतु 50 लाख किसानों के बीच तक पहुंच बनाये जाने का कार्यक्रम चलाया गया। देश के सभी राज्यों में करोड़ों किसानों को जोड़ने के लक्ष्य के मुहिम के सापेक्ष उत्तर प्रदेश में 75 जनपदों में 10125 कार्यक्रम के माध्यम से 50 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गय प्रदेश के कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय/महाविद्यालयों के कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों तथा सहवर्ती विभाग के अधिकारियों द्वारा कृषकों के बीच उपस्थित होकर कृषकों को जैविक व प्राकृतिक खेती, भूमि संरक्षण की तकनीक एवं भूमि सुधार, जिप्सम का प्रयोग, कम लागत की खेती, मृदा परीक्षण व उनके लाभ, नवीन प्रजातियों का चयन, बीज शोधन एवं शोधन के उपरान्त बीज की बोआई के विषय में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया।
प्रदेश में विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 का 10,125 से अधिक स्थानों पर उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 12 जून, 2025 को समापन हुआ। इस अभियान में लगभग 21 लाख किसानों ने भाग लेते हुए कृषि उत्पादन में बढ़ोत्तरी की विभिन्न जानकारियों को साझा किया। इस अभियान में भारतीय कृषि के आधुनिकीकरण के लिए वैज्ञानिक प्रसार, स्थाई प्रथाओं और किसान सशक्तीकरण के विषय में बताया गया। प्रदेश सरकार के इस अभियान से कृषि और किसान को समृिद्ध मिलेगी। अभियान के समापन अवसर पर प्रगतिशील किसानों को कृषि यंत्र, ट्रैक्टर की चाबी और प्रश्स्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights