मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

शीघ्र ही भारत सरकार आयकर अधिनियम के स्थान पर ‘प्रत्यक्ष कर संहिता’ लागू करने वाली

June 25, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। एस०एस० कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा एम०कॉम० के छात्रों के लिए अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसका विषय था “वर्तमान आयकर विधान।” अतिथि वक्ता राजकीय महाविद्यालय, बिलासपुर, रामपुर के वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ० अवतार दीक्षित ने बोलते हुए कहा कि आजादी के बाद भारत ने अंग्रेजों द्वारा बनाए गए आयकर अधिनियम को ही जारी रखा किंतु 1961 में भारतीय आयकर अधिनियम लागू किया गया। जिसके अंतर्गत वर्तमान में करारोपण के दो विकल्प प्राप्त हैं, इनमें से एक विकल्प में धारा 80 के अंतर्गत अनेक कटौतियां उपलब्ध हैं जबकि नवीन विकल्प में कोई कटौती उपलब्ध नहीं है। कटौती न देने के पीछे सरकार की मंशा उपभोग और विनियोग को प्रोत्साहित करने की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान आयकर अधिनियम अत्यंत पुराना हो चुका है और आधुनिक आर्थिक वातावरण के अनुरूप नहीं है। अतः शीघ्र ही भारत सरकार आयकर अधिनियम के स्थान पर ‘प्रत्यक्ष कर संहिता’ लागू करने वाली है। जिसके बाद आयकर समाप्त हो जाएगा और उसके स्थान पर कोई अन्य प्रत्यक्ष कर नवीन प्रावधानों के साथ लागू होगा जो करदाता और देश की आर्थिक प्रगति को प्रोत्साहित करने वाला होगा। डॉ० अनुराग अग्रवाल के संचालन में हुए व्याख्यान के अंत में अतिथि व्याख्याता को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। एम०कॉम० के प्रभारी डॉ० गौरव सक्सेना ने धन्यवाद व्यापित किया। व्याख्यान में डॉ० कमलेश गौतम, डॉ० विजय तिवारी, डॉ० अजय कुमार वर्मा, डॉ० संतोष प्रताप सिंह, डॉ० सचिन खन्ना, कु० बृजलाली आदि शिक्षक भी उपस्थित थे। व्याख्यान के आयोजन में रिया गुप्ता, रिद्धिमा अग्रवाल, निहारिका, इल्मा अली आदि छात्राओं ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights