मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बिसौली के एसडीबी पब्लिक स्कूल मे विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों की भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता हुई

May 30, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिसौली। एसडीबी पब्लिक स्कूल मे ग्रीष्मकालीन अवकाश आरंभ होने के कारण 5 जून को होने वाले विश्व पर्यावरण दिवस को कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं द्वारा आज भाषण एवं पोस्टर बनाकर मनाया गया । पूरे विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पर्यावरण को स्वच्छ, निर्मल ,शुद्ध, जीवन रक्षक एवं हरा भरा रखने के लिए संदेश दिया गया ।पर्यावरण को शुद्ध रखने से हमारे जीवन में होने वाले लाभ व अशुद्ध वातावरण एवं अशुद्ध पर्यावरण से होने वाले खतरनाक प्रभाव एवम असाध्य बीमारियों पर सामाजिक विज्ञान के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा प्रकाश डाला गया एवं नए पेड़ पौधे लगाने एवम प्लास्टिक का प्रयोग न करने व आसपास गंदगी ना करने तथा घर विद्यालय ,संस्था व सर्वत्र सफाई करने के लिए छात्र छात्राओ को प्रेरित किया गया। विद्यालय के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्या मीनू बत्रा ने सभी प्रतिभागियों को सुंदर व आकर्षक पोस्टर बनाकर उनके माध्यम से सभी लोगों में जागरूकता लाने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की एवं सदैव हरित क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया । इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।प्रतियोगिताएं एक्टिविटी इंचार्ज शारदा बवेजा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई प्रतिभागी माही ,अंशुमन ,दीक्षा नूरे सभा ,साक्षी ,नूरे इलाही, खुशी पाल, दिव्यांशी चौहान ,अनुज यादव एवं रचित सिंह आदि के पोस्टर अत्यंत आकर्षक थे इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में रचनात्मक प्रतिस्पर्धात्मक एवं कलात्मक क्षमता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights