मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के समर कैंप में गणितीय दक्षताओं की अनोखी शिक्षा”

May 29, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जगत विकास खण्ड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय उनौला एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय जखेली में होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में समर कैंप का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए अनेक रचनात्मक गतिविधियाँ कराई जा रही हैं। समर कैंप की मुख्य गतिविधियों में बच्चों को फिंगर एबेकस के माध्यम से जोड़ने और घटाने की प्रक्रिया सिखाई गई। इस अभ्यास से बच्चों में मानसिक गणना की क्षमता का विकास होता है, जिससे वे तेज और सटीक गणना करने में सक्षम होते हैं। एबेकस विधि से बच्चों ने गणित को खेल-खेल में समझा और सीखने में अत्यंत रुचि दिखाई। फाउंडेशन की डायरेक्टर डॉ0 कृष्णा सिंह ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों में बौद्धिक विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाती हैं। शिविर के दौरान उनकी टीम के सदस्यों द्वारा अन्य रचनात्मक गतिविधियाँ भी संचालित की गई ।जिनका उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति उत्साहित करना है। विद्यालय के शिक्षकों एवं अनुदेशको ने होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की और ऐसे आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने की आवश्यकता बताई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights