मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पुलिस महानिदेशक ने नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारियों और वार्डेन्स को किया सम्मानित किया

May 27, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। पुलिस लाइन स्थित रवींद्रालय सभागार में पुलिस महानिदेशक (सिविल डिफेंस) उत्तर प्रदेश अभय कुमार प्रसाद(आईपीएस) तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली अनुराग आर्य द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले वार्डेन्स को अपने हाथों से प्रशस्ति पत्र दिए गए। इससे पूर्व पुलिस महानिदेशक के सभागार में पहुंचने पर उपनियंत्रक, नागरिक सुरक्षा, बरेली राकेश मिश्र तथा डिप्टी चीफ़ वॉर्डन रंजीत वशिष्ठ द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य को भी उनके द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। तदोपरान्त शिवलेश चन्द्र पाण्डेय, दिनेश यादव तथा अन्जय अग्रवाल द्वारा उनका माल्यार्पण किया गया। उपनियंत्रक राकेश मिश्र द्वारा सिविल डिफेंस बरेली के वार्डेन्स द्वारा विभिन्न अवसरों पर किए गए कार्य, प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल के बारे में विस्तार से बताया। प्रत्येक पोस्ट में उनके पोस्ट वार्डेन्स के नेतृत्व में सहा उपनियंत्रक प्रमोद डागर द्वारा सीपीआर की ट्रेनिंग, ब्लैक आउट और युद्ध की स्थिति में अपने बचाव की ट्रेनिंग विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थाओं में दी गई। ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान वार्डेन्स ने रात और दिन में अपनी ड्यूटी को अंजाम दिया। आईवीआरआई के गेट पर युद्ध से बचाव और पूर्ण ब्लैक आउट का प्रदर्शन किया गया जिसमें मंडल आयुक्त तथा जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों उपस्थित रहे। पूरे वर्ष में लगभग 300 यूनिट रक्तदान किया गया। तिरंगा यात्रा में वार्डेन्स ने भाग लिया।लगभग 150 ट्रेनिंग तथा 300 डिमॉन्स्ट्रेशन हुए , 75 प्रतिशत वार्डन की नियुक्ति हो चुकी है। एक ही दिन में एक साथ तीन ड्यूटियां, बरेली में उर्स जिसमें हजारों जायरीन आते हैं, गंगा महारानी का जुलूस तथा पुलिस भारती परीक्षा थी। पूरे शहर वार्डेन्स ने प्रशासन का सहयोग किया। वृद्धाश्रम आदि में भोजन और वस्त्रों की व्यवस्था की जाती है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने पुलिस महानिदेशक का स्वागत करते हुए उन्हें बरेली आगमन पर धन्यवाद दिया। उन्होंने बरेली सिविल डिफेंस के वरिष्ठ तथा कनिष्ठ वार्डेन्स के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये अवैतनिक वार्डेन्स पूरी तन्मयता से अपनी ड्यूटियों को पूरा करते हैं। मॉक ड्रिल और ब्लैक आउट का सफल बहुत बढ़िया था। पुलिस महानिदेशक सिविल डिफेंस, अभय कुमार प्रसाद ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले वार्डेन्स को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुझे बरेली जिले से लगाव रहा है जब मैं शाहजहांपुर में पुलिस अधीक्षक था। आज मैं आप वार्डेन्स के सामने बात कर बहुत बढ़िया अनुभव कर रहा हूं। आपकी लगन और समर्पण को मैने कुम्भ मेले प्रयागराज में देखा है। आप देश हित में कार्य कर रहे हैं और देश हित को सर्वोपरि मान रहें हैं। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सिविल डिफेंस के वार्डेन्स के कार्यों का और अधिक महत्व बढ़ जाता है जब दुश्मन देश हमारे देश को नुकसान पहुंचाना चाहता है। रेडक्रॉस के सिविल डिफेंस ही ऐसी संस्था है जिसके वार्डेन्स पर कोई गोली नहीं चला सकता। इसके जो मूल कार्य है, सरकार उन्ही कार्यों की ओर लौट रही है। उन्होंने सिविल डिफेंस में युवाओं और महिलाओं की कम संख्या पर असंतोष व्यक्त किया और कहा कि युवाओं और महिलाओं की नियुक्तियां ज़्यादा से ज़्यादा की जाएं। इसमें एनसीसी, एनएसएस तथा पूर्व मिलिट्री वालों को प्राथमिकता दें। वार्डेन्स की भलाई के लिए सरकार कुछ प्रस्ताव भेजे गए हैं। इससे पूर्व पुलिस महानिदेशक महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने अपने हाथों से डिप्टी चीफ़ वॉर्डन रंजीत वशिष्ठ जी,शिवलेश चन्द्र पाण्डेय (प्रभागीय वार्डन आ0), दिनेश यादव, प्रभागीय वार्डन (सिविल लाइन्स) तथा प्रभागीय वार्ड अंजय अग्रवाल जी को उनके बैच लगाकर सम्मानित किया। अन्त में डिप्टी चीफ़ वॉर्डन रंजीत वशिष्ठ ने पुलिस महानिदेशक , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य , पुलिस अधीक्षक बरेली सिटी, उपनियंत्रक राकेश मिश्र तथा सहा उपनियंत्रक प्रमोद डागर सहित उपस्थित वरिष्ठ और कनिष्ठ वार्डेन्स का हृदय से आभार व्यक्त किया और बहुत बहुत धन्यवाद दिया। संचालन श्री कलीम हैदर सैफी ने किया तथा संजय पाठक, एसओ, आदि का बहुत सहयोग प्राप्त हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights