मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 13 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूं की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा मोदी-योगी लोकमाता अहिल्याबाई के दिखाएं मार्ग पर चल रहे

May 27, 2025By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं :- लोकमता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला-पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन डायट ऑडिटोरियम में किया गया। उपस्थित जनसमूह ने अहिल्याबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनका स्मरण किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। माध्यमिक शिक्षा मंत्री व प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा राजमाता अहिल्याबाई ने मुगल शासन में तीन हजार मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। सम्भल के कल्कि मंदिर का जीर्णोद्धार भी उन्होंने ही कराया। वाराणसी में मणिकर्णिका घाट अहिल्याबाई के द्वारा ही बनवाया गया। बद्रीनाथ से रामेश्वरम और द्वारका से काशी तक अनेक घाट, धर्मशालाएं, मंदिर इत्यादि बनवाएं। पीएम मोदी व सीएम योगी अहिल्याबाई के दिखाए मार्ग पर चल रहे हैं, ये भी अनेक घाट और मंदिरों के जीर्णोद्धार निरंतर करा रहे हैं। पीएम मोदी व सीएम योगी अहिल्याबाई की धरोहर को संभाल रहे हैं। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा राजमाता अहिल्याबाई शैक्षिक एवं आर्थिक मामलों में भी वह एक दूर दृष्टि रखने वाली निर्णयक्षमता संपन्न प्रशासिका थीं। उन्होंने नए उद्योगों, खेती, व्यापार के लिए विशेष प्रयास किया। विश्व प्रसिद्ध महेश्वरी साड़ियां उनकी ही प्रयासों का प्रतिफल है। महेश्वरी साड़ियां स्वयं सहायता समूह के द्वारा बनवाई जिससे नारी सशक्तिकरण और स्वालंबन का परिणाम सार्थक हो सके। वहीं से नारी सशक्तिकरण और स्वावलंबन की शुरुआत हुई। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया ने कहा राजमाता अहिल्याबाई ने अपने राज्य को बेहतर सुशासन और सुरक्षा देकर व्यापारियों और महिलाओं को नया जीवन दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहिल्याबाई के पदचिन्हों पर चलकर गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के लिए कार्य कर रहे हैं। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा राजमाता अहिल्याबाई का जीवन इस बात का ज्वलंत प्रमाण है कि उन्होंने व्यक्तिगत सुख- सुविधाओं और यहां तक की गहरी निजी दु:खों को भी अलग रखकर अपने संपूर्ण जीवनकाल में सदैव प्रजा के कल्याण और लोकहित को सर्वोपरि प्राथमिकता दी। अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव ने कहा राजमाता अहिल्याबाई के गुणों को अपने जीवन में उतारकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु नई ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं। आज की युवा पीढ़ी को अहिल्याबाई के बारे में अवश्य पढ़ना और जानना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में पधारने के लिए सभी का धन्यवाद व आभार जताया। इस मौके पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, शारदेंदु पाठक, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, अमिता उपाध्याय, सीमा राठौर, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, ओमकृष्ण सागर, गजेन्द्र यादव, दिनेश कुमार सिंह, केसी शाक्य, सुभाष चंद्र गुप्ता, अनेकपाल पटेल, एमपी सिंह राजपूत, सुधीर श्रीवास्तव, सदस्य जिला पंचायत जयपाल दिवाकर, उदयवीर दिवाकर, श्रीकृष्ण मुखिया, कुलदीप गुप्ता, अनेश पाल, अग्रवीर गुर्जर, प्रधान पंकज सक्सेना, धीरज पटेल, रजनी मिश्रा, केशव चौहान, आशीष शाक्य, मनोज पाल, नत्थूलाल पाल, अपर मुख्य अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास सहित आदि बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights