बरेली। जनसेवा टीम के अध्यक्ष समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने कहा कि हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है,पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर की गई सैन्य कार्रवाई पर भारत के सशस्त्र बलों पर गर्व है तमाम देशवासी भारतीय सेना के साथ पूरी मजबूती से खड़े है।हमें अपने भारतीय सशस्त्र बलों पर बेहद गर्व है जिन्होंने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी शिविरों को नष्ट कर दिया है। हम उनके दृढ़ संकल्प और साहस की सराहना करते हैं।हर दहशतगर्द और दहशतगर्दी फैलाने वालों का अंजाम नर्क ही है,भारत पर बुरी नज़र रखने वाले आतंकवादियों को बख्शा न जाएगा।हम सभी लोगो से अपील करते है सरकार द्वारा जारी सभी एडवाइजरी का नियमानुसार पालन करें।