बरेली। सिंहवा नखीगंज फरीदपुर, बरेली में लुक कंपनी द्वारा एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का संचालन टीम योगेश द्वारा किया गया। ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह इस रोजगार मेले के मुख्य अतिथि रहे। योगेश कुमार पांडेय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हाल ही में लुक ने देशभर में 20 लाख से अधिक लोगों को रोजगार प्रदान किया है, जो कि भारतीय रेलवे के 12 लाख कर्मचारियों की संख्या से भी अधिक है। उन्होंने यह भी बताया कि “लुक” वर्तमान में देश का सबसे बड़ा रोजगार प्रदाता बन चुका है। यह मेला बरेली जिले का दूसरा रोजगार मेला था, जिसमें लुक के 30 वर्तमान कर्मचारी और आसपास के गाँवों से लगभग 100 लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन के पश्चात सभी विशिष्ट अतिथियों को रात्रि भोज भी परोसा गया। “लुक” की यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।