बड़ा बाग हनुमान मंदिर के पास खुली चिकन कॉर्नर की दुकान शिवसेना ने किया विरोध
बरेली। थाना इज्जत नगर क्षेत्र में बड़ा बाग हनुमान मंदिर के मार्ग में ए 3 नामक चिकन कॉर्नर खुले जाने से कॉलोनी वासी व भक्त जनों में आक्रोश इसको लेकर शिवसेना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिला प्रमुख दीपक पाठक के नेतृत्व में जिला अधिकारी कार्यालय में एसडीएम को गया दिया। दीपक पाठक ने कहा कि दो दिन पहले बड़ा बाग हनुमान मंदिर बाली रोड पर एक ए 3 चिकन रेस्टोरेंट का उद्घाटन हुआ है जिसके कारण मंदिर आने जाने वाले लोगों का चिकन की भयंकर बदबू के कारण का मंदिर आना जाना हुआ मुश्किल , मंदिर एक आस्था का केंद्र जहां रोज हजारों की तादात में भक्तों का आना जाना लगा रहता है मंदिर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर रेस्टोरेंट चिकन का खोला गया है बहा पर चिकन के साथ दारू भी परोसी जाएगी आम जनमानस का निकलना मुश्किल होगा। साथ ही चिकन से निकलने वाली हड्डियां कुत्तों को भी दी जाएगी जिससे आम जनमानस को कुत्तों से हमले का सामना करना पड़ सकता है। बड़ी दुर्घटना हो सकती है हिंदू आस्था का बड़ा बाग हनुमान मंदिर एक बड़ा केंद्र है मंदिर आने जाने वाले भक्तों में आक्रोश पैदा करता है। रेस्टोरेंट के बगल में विद्यासागर पब्लिक स्कूल भी है जिसमें सैकड़ो बच्चे अध्यनरत है जिसके कारण बच्चों का भविष्य अंधकार में हो सकता है। इसी क्रम में शहर के त्रिवटी नाथ मंदिर के बगल में तीन चिकन कॉर्नर कॉर्नर खुले हुए तथा एक राम जानकी मंदिर जनकपुरी के बगल में हैं जो भी आए दिन भक्तों की मानसिक स्थिति को खराब करता है साथ ही हिंदू जनमानस की आस्था से खिलवाड़ हो रहा है। उक्त रेस्टोरेंट को तत्काल प्रभाव से बंद कर हिंदू आस्था से खिलवाड़ को बंद किया जाए। ज्ञापन देने बालों में आशीष शर्मा , सूरज, नवीव शर्मा , संजीव साहू, राकेश यादव , कुंती, उपेंद्र राठौर, पुष्पेंद्र, राजेश सक्सेना, विकास कुमार , रेखा रस्तोगी, इंद्रजीत, विकास, हिमांशु रस्तोगी , सत्यपाल मेहता आदि मौजूद रहे।













































































